Chapter - 8 भाषा और विचार (Language and Thought)
Chapter - 8 भाषा और विचार (Language and Thought) Chapter - 8 भाषा और विचार (Language and Thought) भाषा क्या है ? भाषा विचारो को अभिव्यक्त करने का मानव द्वारा निर्मित साधन है। यह कोई अनुवांशिक क्रिया नहीं है यह बालक द्वारा अनुकरण एवं प्रयासों द्वारा ग्रहण की जाती है। विश्वकोष के अनुसार भाषा ध्वनि, प्रतीकों अथवा संकेतों की ऐसी व्यस्था है जिससे एक समूह के लोग आपस में विचारों का आदान प्रदान कर सकते हैं। अभिलक्षण भाषा विचार व्यक्त करने का एक सांकेतिक साधन है। भाषा विचारों से सम्बंधित है। भाषा पैतृक संपत्ति नहीं है यह एक अर्जित संपत्ति है भाषा की कला अनुकरण द्वारा प्राप्त होती है। हर भाषा की अपमी सीमा होती है और अलग सरंचना होती है। भाषा सभ्यता तथा संस्कृति का हिस्सा है। भाषा शिक्षण के सिद्धांत 1. भाषा मिश्रण का सिद्धांत बालक जिस प्रकार के भी सामाजिक वातावरण में रहता है वह वंहा से स्वयं ही सीखना शुरू कर देता है। आरम्भ में बालक अनुकरण करके ध्वनियों को बोलना सीखता है। फिर बड़ों की बातों को समझ कर उनसे बात करने की कोशिश करता है। फिर वह उन करि...