C.TET-2020 Regarding by-mohit Gupta Hiranpur

1.विकास का अर्थ है-
(1) परिवर्तनों की उत्तरोत्तर शृंखला
(2) अभिप्रेरणा के फलस्वरूप होने वाले परिवर्तनों की उत्तरोत्तर शृंखला
(3) अभिप्रेरणा एवं अनुभव के फलस्वरूप होने वाले परिवर्तनों की उत्तरोत्तर✔️
श्रृंखला
(4) परिपक्वता एवं अनुभव के फलस्वरूप होने वाले परिवर्तनों की श्रृंखला

2.मानव अभिवृद्धि से तात्पर्य है-
(1) मानव शरीर के आकार, भार व कार्यशक्तियों में वृद्धि✔️
(2) मानव का ज्ञान बढ़ना
(3) व्यक्तित्व का विकास होना
(4) आध्यात्मिक विकास होना

3.वृद्धि और विकास है-
(1) एक-दूसरे के विरोध
(2) एक-दूसरे के समान
(3) एक-दूसरे के पूरक✔️
(4) इनमें से कोई नहीं

4. विकास उत्पाद है-
(1) अधिगम का
(2) परिपक्वता का
(3) अधिगम तथा परिपक्वता का ✔️
(4) अभ्यास का

 5. विकास की दिशा होती है-
(1) निश्चित✔️
(2) अनिश्चित
(3) निश्चित व अनिश्चित दोनों प्रकार की
(4) उपर्युक्त में से कोई नहीं

6.वृद्धि के बारे में क्या सही नहीं है?
(1) अभिवृद्धि शारीरिक होती है।
(2) अभिवृद्धि मात्रात्मक होती है।
(3) अभिवृद्धि मापनीय होती है।
(4) अभिवृद्धि जीवनपर्यन्त चलने वाली प्रक्रिया है।✔️

7.विकास के सन्दर्भ में निम्न में से कौनसा कथन सत्य नहीं है?
(1) विकास की प्रत्येक अवस्था के अपने खतरे है।
(2) विकास उकसाने/बढ़ावा देने से नहीं होता है।✔️
(3) विकास सांस्कृतिक परिवर्तनों से प्रभावित होता है।
(4) विकास की प्रत्येक अवस्था की अपनी विशेषताएँ होती है।

8.निम्न में से कौनसा कथन विकास के बारे में सत्य नहीं है?
(1) विकास अन्तःक्रिया का फल है।
(2) विकास एक व्यवस्थित श्रृंखला का अनुगामी है।
(3) विकास एक व्यक्तिगत प्रक्रिया है।
(4) विकास विशिष्ट से सामान्य की ओर होता है।✔️

9.निम्नलिखित में से कौनसा/से परिवर्तन बालकों की अभिवृद्धि को दर्शाता है/हैं?
(1) बालक के शरीर की लम्बाई में परिवर्तन
(2) बालक की अस्थियों के आकार एवं मात्रा में परिवर्तन
(3) बालक के कुल शारीरिक भार में परिवर्तन
(4) उपरोक्त सभी✔️

10. विकास के सम्बन्ध में कौनसा कथन सही है?
(1) विकास में अभिवृद्धि निहित रहती है।
(2) विकास सतत् परिवर्तन की प्रक्रिया है।
(3) विकास में सभी परिवर्तन निश्चयात्मक होते हैं।
(4) विकास एक जीवनपर्यन्त चलने वाली प्रक्रिया है।
सही विकल्प चुनें-
(1) केवल 1 सही है
(2) केवल 2 सही है
(3) 1 और 2 सही हैं 
(4) उपर्युक्त सभी सही है✔️

11. मानवीय मूल्यों जो प्रकृति में सार्वत्रिक है, के विकास का अर्थ हैं?
(1) मतारोपण
(2) अंगीकरण✔️
(3) अनुकरण
(4) अभिव्यक्ति

12. निम्नलिखित में से किसका प्रभाव बालक के विकास पर पड़ता है?
(1) परिवार
(2) समाज
(3) विद्यालय
(4) ये सभी✔️

13. मानव विकास को प्रभावित करने वाला/वाले मुख्य कारक है/हैं-
(1) वंशानुक्रम
(2) पर्यावरण
(3) वंशानुक्रम व पर्यावरण✔️ (4) इनमें से कोई नहीं

14. विकास के अधिगम सिद्धान्त का प्रतिपादन किसने किया?
(1) जेम्स ड्रेवर
(2) रॉबर्ट रिचर्डसन सीयर्स✔️
(3) क्लार्क हल
(4) मैक्डूगल

15. सार्थक अधिगम की प्रक्रिया विकास की किस अवस्था से आरम्भ होती
(1) किशोरावस्था से
(3) शैशवावस्था से✔️
(2) वयस्कायस्था से
(4) बाल्यावस्था से

16. किस अवस्था में घनिष्ठ मित्रता की प्रवृत्ति पाई जाती है?
(1) किशोरावस्था में✔️
(2) बाल्यावस्था में
(3) शैशवावस्था में
(4) उपरोक्त में से कोई नहीं

17. निम्नलिखित में से कौन सा कारक बाल विकास को प्रभावित नहीं करता
(1) संस्कृति
(3) वृद्धि
(2) प्रजाति
(4) उपलब्धि✔️

18.मानव विकास की किस अवस्था में बच्चों के सीखने की गति सर्वाधिक होती है?
(1) बाल्यावस्था
(2) शैशवावस्था✔️
(3) प्रौढ़ावस्था
(4) किशोरावस्था

19. मानव का विकास निम्न में से किस पर निर्भर होता है?
(1) उसकी वृद्धि पर
(2) उसके वातावरण पर
(3) उसकी बुद्धि पर
(4) उसकी वृद्धि तथा वातावरण से मिलने वाली परिपक्वता पर✔️

20.निम्नलिखित में से किस अवस्था में बच्चे अपने समवयस्क समूह के सक्रिय सदस्य हो जाते हैं?
(1) किशोरावस्था✔️
(2) प्रौढ़ावस्था
(3) पूर्व बाल्यावस्था
(4) बाल्यावस्था

21.संकल्पनाओं की व्यवस्थित प्रस्तुति विकास के निम्नलिखित किस सिद्धान्त के साथ सम्बन्धित हो सकती है?
(1) विद्यार्थी भिन्न दरों पर विकसित होते हैं।
(2) विकास सापेक्ष रूप से क्रमिक होता है।✔️
(3) विकास के परिणामस्वरूप वृद्धि होती है।
(4) विकास विषमजातीयता से स्वायत्तता की ओर अग्रसर होता है।

22. निम्नलिखित में से कौनसा विकास का सिद्धान्त है?
(1) विकास की सभी प्रक्रियाएँ अन्तःसम्बन्धित नहीं है।
(2) सभी की विकास दर समान नहीं होती है।✔️
(3) विकास हमेशा रेखीय होता है।
(4) यह निरन्तर चलने वाली प्रक्रिया नहीं है।

23, वृद्धि शब्द का प्रयोग ........... परिवर्तनों के लिए तथा विकास का प्रयोग .......... परिवर्तनों के साथ-साथ .......... परिवर्तनों के लिए भी होता है।
(1) व्यावहारिक, व्यावहारिक, परिमाणात्मक
(2) व्यावहारिक, परिमाणात्मक, व्यावहारिक
(3) परिमाणात्मक, परिमाणात्मक, व्यावहारिक✔️
(4) परिमाणात्मक, व्यावहारिक, परिमाणात्मक

24. मानव विकास की किस अवस्था के बाद व्यक्ति परिपक्व हो जाता है?
(1) बाल्यावस्था
(2) शैशवावस्था
(3) प्रौढावस्था
(4) किशोरावस्था✔️

25.शिक्षण की विभिन्न विधियों के प्रयोग के लिए कौनसी अवस्था सर्वाधिक उपयुक्त है?
(1) बाल्यावस्था✔️
(2) शैशवावस्था
(3) प्रौढ़ावस्था
(4) किशोरावस्था

26. मैं कौन हूँ, मैं क्या हूँ, मैं भी कुछ हूँ, आदि जैसी प्रबल भावनाएँ, बालक के विकास की किस अवस्था की सूचक होती है?
(1) किशोरावस्था✔️
(2) शैशवावस्था
(3) प्रौढ़ावस्था
(4) बाल्यावस्था

27. एक 13 वर्षीय बालक बात-बात में अपने बड़ों से झगड़ा करने लगता है और हमेशा स्वयं को सही साबित करने की कोशिश करता है। वह विकास की किस अवस्था में है?
(1) प्रारम्भिक बाल्यावस्था
(2) किशोरावस्था✔️
(3) युवावस्था
(4) बाल्यावस्था

28. रॉस के अनुसार शैशवावस्था मानी जाती है-
(1) 1 से 3 वर्ष✔️
(2) 1 से 5 वर्ष
(3) 1 से 4 वर्ष
(4) 1 से 6 वर्ष

29. शिक्षा की दृष्टि से मानव विकास की कौनसी अवस्थाएँ महत्त्वपूर्ण हैं?
(1) शैशवावस्था, बाल्यावस्था, किशोरावस्था✔️
(2) बाल्यावस्था, किशोरावस्था, वयस्कावस्था
(3) सिर्फ किशोरावस्था
(4) इनमें से कोई नहीं

30.किस अवस्था के प्रथम 6 वर्षों में बालक बाद के 12 वर्षों से अधिक सीख लेता है?
(1) शैशवावस्था✔️
(2) बाल्यावस्था
(3) किशोरावस्था
(4) इनमें से कोई नहीं

31. शैशवावस्था में शिशु को निम्न प्रकार शिक्षा दी जानी चाहिए-
(1) आत्म प्रदर्शन के अवसर
(2) चित्रों व कहानियों द्वारा शिक्षा
(3) विभिन्न अंगों की शिक्षा
(4) उपरोक्त सभी✔️

32. स्टेनले हॉल ने किस अवस्था को बड़े संघर्ष, तनाव व तूफान की अवस्था कहा है?
(1) गर्भावस्था
(2) शैशवावस्था
(3) बाल्यावस्था
(4) किशोरावस्था✔️

33. किशोरावस्था कठिन काल कहा जाता है -
(1) शारीरिक विकास में तीव्रता के कारण
(2) मूल्यों, आदर्शों व संवेगों में संघर्ष के कारण
(3) आवेगों व संवेगों में परिवर्तन के कारण
(4) उपरोक्त सभी✔️

34. किशोरावस्था की मुख्य विशेषता है-
(1) काम शक्ति की परिपक्वता
(2) स्वतन्त्रता व विद्रोह की भावना
(3) जीवन दर्शन का निर्माण
(4) उपरोक्त सभी✔️

35. किशोरावस्था के विकास का/के सिद्धान्त है/हैं-
(1) त्वरित विकास का सिद्धान्त
(2) क्रमशः विकास का सिद्धान्त
(3) उपरोक्त दोनों✔️
(4) इनमें से कोई नहीं

36. विकासात्मक कार्य का प्रत्यय दिया है?
(1) चार्ल्स डार्विन ने
(2) डाल्टन ने
(3) फ्रायड ने
(4) हेविंगहर्ट ने✔️

37. किशोरावस्था का आरम्भ होता है-
(1) 8 वर्ष की आयु से
(3) 12 वर्ष की आयु से✔️
(2) 11 वर्ष की आयु से
(4) 16 वर्ष की आयु से

38. किशोरावस्था की चारित्रिक विशेषता है-
(1) समायोजन का अभाव
(2) मानव धर्म का महत्व
(3) संस्कृति व सभ्यता का संरक्षण
(4) उपरोक्त सभी✔️

39. शैशवावस्था में संचयीकाल किसे कहते हैं?
(1) जन्म से 3 वर्ष✔️
(2) 1 से 3 वर्ष
(3) 2 से 5 वर्ष
(4)3 से 6 वर्ष

40. किशोरों की रूचि में स्थायित्व किस काल में आता है?
(1) 12-14 वर्ष
(2) 13-15 वर्ष
(3) 14-16 वर्ष
(4) 16-18 वर्ष✔️

41. शैशवावस्था की विशेषता नहीं है-
(1) शारीरिक विकास में तीव्रता
(2) दूसरों पर निर्भरता
(3) मानसिक विकास में तीव्रता
(4) नैतिकता का होना✔️

42. बचपन के साम्प्रतिक दृष्टिकोण की मान्यता है-
(1) बहुत तरीके से बध्ये प्राप्तवयस्कों के बराबर होते हैं।
(2) बच्चों को युवा प्राप्तवयस्कों के रूप में सबसे अच्छा माना जाता है।
(3) बचपन आधारित रूप से प्रतीक्षा अवधि है।
(4) बचपन वृद्धि एवं परिवर्तन की एक अनूठी अवधि है।✔️

43. शिक्षा मनुष्य की जन्मजात शक्तियों का स्वाभाविक, समरस व प्रगतिशील विकास है। यह कथन है-
(1) प्लेटो का
(2) रूसो का
(3) अरस्तू का
(4) पेस्टालॉजी का✔️

44. मानव की अभिवृद्धि एक निश्चित आयु तक होती है। यह मानी जाती है-
(1) 10 वर्ष तक
(2) 18 वर्ष तक✔️
(3) 40 वर्ष तक
(4) 60 वर्ष तक

45. बच्चे के विकास के सिद्धान्तों को समझना शिक्षक की सहायता करता है-
(1) शिक्षार्थी की आर्थिक पृष्ठभूमि को पहचानने में
(2) शिक्षार्थियों को क्यों पढ़ाना चाहिए, यह औचित्य स्थापित करने में
(3) शिक्षार्थियों की मिन्न अधिगम-शैलियों को प्रभावी रूप से सम्बोधित - करने में✔️
(4) शिक्षार्थी के सामाजिक स्तर को पहचानने में

46.विकास कभी न समाप्त होने वाली प्रक्रिया है। यह विचार किससे : सम्बन्धित है?
(1) अन्तःसम्बन्ध का सिद्धान्त
(2) निरन्तरता का सिद्धान्त✔️
(3) एकीकरण का सिद्धान्त
(4) अन्तःक्रिया का सिद्धान्त

47.मानव विकास कुछ विशेष सिद्धान्तों पर आधारित है। निम्नलिखित में से कौनसा मानव विकास का सिद्धान्त नहीं है?
(1) आनुक्रमिकता
(2) सामान्य से विशिष्ट
(3) प्रतिवर्ती✔️
(4) निरन्तरता

48. विकास के सन्दर्भ में मैक्डूगल ने-
(1) व्यक्तित्व का विश्लेषण किया।
(2) मूल प्रवृत्यात्मक व्यवहार का विश्लेषण किया।✔️
(3) बालक के शारीरिक विकास का विश्लेषण किया।
(4) उपर्युक्त में से कोई नहीं

49. जन्म से पूर्वकाल में कितनी अवस्थाएँ होती है?
(1) 2
(2)3✔️
(3)4
(4)5

50. विकास के परिप्रेक्ष्य में समय के साथ होने वाले परिवर्तनों में निम्न में
से क्या शामिल है?
(1) रूप
(2) दर
(3) अनुक्रम
(4) इनमें से सभी✔️

51. निचली कक्षाओं में शिक्षण की खेल पद्धति मूलरूप से आधारित है-
(1) शारीरिक शिक्षा कार्यक्रमों के सिद्धान्तों पर
(2) शिक्षण-पद्धतियों के सिद्धान्तों पर
(3) विकास एवं वृद्धि के मनोवैज्ञानिक सिद्धान्तों पर✔️
(4) शिक्षण के समाजशास्त्री सिद्धान्तों पर

52. बाल विकास का कौनसा सिद्धान्त यह बताता है कि शारीरिक विकास की दृष्टि से पिछड़े बालक संवेगात्मक, सामाजिक एवं बौद्धिक विकास में भी उतने ही पीछे रह जाते हैं?
(1) परस्पर सम्बन्ध का सिद्धान्त✔️
(2) विकास क्रम की एकरूपता का सिद्धान्त
(3) एकीकरण का सिद्धान्त
(4) विकास की दिशा का सिद्धान्त

53. निम्नलिखित में से कौनसा बालक के विकास को प्रभावित करने वाला आन्तरिक कारक है?
1. बुद्धि 2. शारीरिक कारण 3. आनुवंशिक गुण
(1) केवल 1
(2) 1 एवं 2
(3) केवल 3
(4) ये सभी✔️

54.निम्नलिखित में से कौनसा बालक के विकास को प्रभावित करने वाला बाह्य कारक है?
1. आर्थिक स्थिति 2. सामाजिक स्थिति 3. जीवन की घटनाएँ
(1) 1 एवं 2
(2)2 एवं 3
(3) 1 एवं 3
(4) ये सभी✔️

55. बाल विकास का निम्नलिखित में से कौनसा सिद्धान्त यह बताता है कि
लगभग सभी बालकों के गत्यात्मक और भाषायी विकास में एक निश्चित प्रतिमान और क्रम दिखाई पड़ता है?
(1) निरन्तरता का सिद्धान्त
(2) विकास क्रम की एकरूपता का सिद्धान्त✔️
(3) एकीकरण का सिद्धान्त
(4) विकास की दिशा का सिद्धान्त

56. बाल मनोविज्ञान में अध्ययन किया जाता है-
(1) बालक के जन्म से लेकर बाल्यावस्था तक का
(2) बालक के जन्म के पूर्व गर्भावस्था से लेकर किशोरावस्था तक का✔️
(3) बालक के जन्म से लेकर प्रौढ़ावस्था तक का
(4) बालक के जन्म से लेकर युवावस्था तक का

57. बाल विकास का कौनसा सिद्धान्त यह बताता है कि जिन बच्चों में औसत से अधिक वृद्धि होती है, वे शारीरिक, सामाजिक एवं संवेगात्मक विकास में भी काफी आगे बढ़े हुए पाए जाते हैं?
(1) परस्पर सम्बन्ध का सिद्धान्त✔️
(2) विकास क्रम की एकरूपता का सिद्धान्त
(3) एकीकरण का सिद्धान्त
(4) विकास की दिशा का सिद्धान्त

58. बाल विकास का निम्नलिखित में से कौनसा सिद्धान्त यह बताता है कि बालक सबसे पहले अपने सिर और भुजाओं की गति पर नियन्त्रण करना सीखता है और उसके बाद फिर अपने पैरों पर?
(1) विकास क्रम की एकरूपता का सिद्धान्त
(2) परस्पर सम्बन्ध का सिद्धान्त
(3) विकास की दिशा का सिद्धान्त✔️
(4) एकीकरण का सिद्धान्त 

59. बाल विकास का कौनसा सिद्धान्त यह बताता है कि एक बालक पहले पूरे हाथ को, फिर अंगुलियों को और फिर हाथ और अँगुलियों को एक साथ चलाना सीखता है?
(1) परस्पर सम्बन्ध
(2) सामाजिक अधिगम
(3) एकीकरण✔️
(4) निरन्तरता

60. बाल विकास के विभिन्न सिद्धान्तों के आधार पर निम्नलिखित में से कॉनसा/कौनसे कथन सत्य है/हैं?
1. विकास की प्रक्रिया क्रमबद्ध रूप से आगे बढ़ती है।
2. विकास धीरे-धीरे एवं निश्चित समय पर होता है।
3. एक ही जाति विशेष के सभी सदस्यों में विकास की कुछ समान विशेषताएँ दिखाई पड़ती है।
(1) केवल 1
(2) 1 एवं 3
(3) केवल 2
(4) ये सभी✔️

61. बाल विकास का निम्नलिखित में से कौनसा सिद्धान्त यह 
बताता है कि बालकों का विकास उनकी वैयक्तिकता के अनुरूप होता है?
(1) वैयक्तिक अन्तर का सिद्धान्त✔️
(2) निरन्तरता का सिद्धान्त
(3) विकास क्रम की एकरूपता का सिद्धान्त
(4) परस्पर सम्बन्ध का सिद्धान्त
62. बाल विकास के सिद्धान्तों का ज्ञान अध्यापक को ऐसी उपयुक्त , परिस्थितियों तथा विकास वातावरण के निर्माण में सहयोग दे सकता है, जिससे बालकों का अधिक से अधिक पूर्ण एवं सर्वांगीण विकास हो सके।
(1) आर्थिक
(2) सामाजिक
(3) शिक्षण-अधिगम✔️
(4) वैयक्तिक अधिगम

63. विशेष अवधि के दौरान, विकास प्रगति करता है, लेकिन अवधि में समायोजन के लिए विराम करता है। यह विराम के निम्नलिखित किस नियम को अनुसरित करता है?
(1) समन्वय का सिद्धान्त
(2) निरन्तरता का सिद्धान्त
(3) चक्राकार प्रगति का सिद्धान्त✔️
(4) समान-प्रतिमान का सिद्धान्त 

64. निम्न में से कौनसा सिद्धान्त बाल विकास में वातावरण सम्बन्धी कारकों को ही महत्त्व देता है?
(1) विकास क्रम की एकरूपता का सिद्धान्त
(2) सामाजिक अधिगम का सिद्धान्त✔️
(3) निरन्तरता का सिद्धान्त
(4) परस्पर सम्बन्ध का सिद्धान्त

65. निम्न में से किसने सामाजिक अधिगम सिद्धान्त का प्रतिपादन किया था?
(1) डोलाई
(2) मिलर
(3) पियाजे
(4) वैण्डुरा और वाल्टर्स✔️

66. किशोरावस्था वह अवस्था है, जिसके द्वारा एक विकासमान व्यक्तित्व बाल्यावस्था से प्रौढ़ावस्था तक पहुंचता है। यह कथन किसका है?
(1) जरशील्ड✔️
(2) कारमाइकेल
(3) किलपैट्रिक
(4) हंट

67. किशोर प्रौढ़ों को अपने मार्ग में बाधा समझता है, जो उसे अपनी स्वतन्त्रता का लक्ष्य प्राप्त करने से रोकते हैं। यह किसने कहा है?
(1) कॉलसनिक✔️
(2) ड्रेवर
(3) स्टेनले हॉल
(4) बिगी

68. यौन, यदि समस्त जीवन का नहीं, तो किशोरावस्था का अवश्य ही मूल तत्त्व है। यह किसने कहा है?
(1) थॉर्नडाइक
(2) स्किनर
(3) हैडो कमेटी रिपोर्ट 
(4) रॉस✔️

69. जब माता-पिता के बच्चे उनके विपरीत विशेषताओं वाले विकसित होते
हैं, तो यहाँ पर सिद्धान्त लागू होता है-
(1) समानता का
(2) विभिन्नता का
(3) मूल जीवाणु की निरन्तरता का
(4) प्रत्यागमन का✔️

 70. मानव व्यवहार का विकास निम्नलिखित में से किस कारक पर निर्भर होता है?
(1) अभिवृद्धि
(2) परिपक्वन
(3) विकास
(4) उपरोक्त सभी✔️

71. शिक्षक के लिए विकास सिद्धान्तों की समझ जरूरी है, क्योंकि-
(1) शिक्षक बाल-विकास का प्रत्यक्ष पोषक है।
(2) विकास सिद्धान्त बालकों की शिक्षा, खेलकूद तथा पाठ्यक्रम चयन सम्बन्धी मार्गदर्शन में उपयोगी सिद्ध होते हैं।
(3) शिक्षक इनकी समझ के फलस्वरूप उत्तम शिक्षण व्यवस्था कर पाता है।
(4) उपर्युक्त सभी सही है।✔️

72. बालकों में होने वाले विकास को समझने के लिए क्रमिक विकास
सिद्धान्त के प्रणेता कौन हैं?
(1) क्रो एवं क्रो
(2) स्टेनले हॉल
(3) किंग एवं थार्नडाइक✔️
(4) उपर्युक्त में से कोई नहीं

73. वृद्धि और विकास के सन्दर्भ में निम्नलिखित में से कौनसा/से कथन
सत्य है/हैं?
1. वृद्धि विकास की प्रक्रिया का एक चरण होता है।
2. विकास स्वयं में एक विस्तृत अर्थ रखता है एवं वृद्धि इसका एक भाग होता
3. विकास एक सतत् प्रक्रिया है, जो बालक के परिपक्व होने के बाद भी चलती रहती है।
(1) केवल 1
(2) 1 एवं 2
(3) 2 एवं 3✔️
(4) ये सभी

74. अभिवृद्धि से तात्पर्य कोशिकाओं में होने वाली वृद्धि से है। यह कथन है-
(1) हरलोंक का
(2) फ्रेंक का✔️
(3) फ्रायड का
(4) स्किनर का

75. किशोरावस्था पर सबसे अधिक कार्य करने वाले मनोवैज्ञानिक है-
(1) एना फ्रायड
(2) स्टेनले हॉल✔️
(3) हॉलिंगवर्थ
(4) किंग

76. शैशवावस्था में यौन इच्छाओं का अध्ययन करते हुए पितृ विरोधी व मातृ विरोधी ग्रन्थि के रहस्य का उद्घाटन किया है-
(1) स्किनर ने
(2) गैस्टालर ने
(3) जुंग ने
(4) फ्रायड ने✔️

77. बालक की वृद्धि एवं विकास के अध्ययन की निम्न में से उपयुक्त विधि है-
(1) तुलनात्मक विधि
(2) मनोविश्लेषण विधि
(3) सांख्यिकीय विधि 
(4) विकासात्मक विधि✔️

78. किशोरावस्था की प्रमुख विशेषता नहीं है-
(1) संवेगों का आधिक्य 
(2) संचय की प्रवृत्ति✔️
(3) कल्पना की बहुलता 
(4) मानसिक विकास

79, मिश्रित आयु वर्ग वाले विद्यार्थियों की कक्षा में व्यवहार रखने वाले शिक्षक के लिए .......... का ज्ञान सर्वाधिक महत्त्वपूर्ण है।
(1) सांस्कृतिक पृष्ठभूमि
(2) विकासात्मक अवस्थाओं✔️
(3) उनके अभिभावकों के व्यवसाय
(4) सामाजिक-आर्थिक पृष्ठभूमि

80. निम्न में से कौनसा कथन विकास के सम्बन्ध में सही नहीं है?
(1) विकास प्रतिमानों की कुछ निश्चित विशेषताओं की भविष्यवाणी की जा सकती है।
(2) विकास का उद्देश्य वंशानुगत सम्भाव्य क्षमता का विकास करना है।
(3) विकास के विभिन्न क्षेत्रों में सम्भाव्य खतरे नहीं होते हैं।✔️
(4) प्रारम्भिक विकास बाद के विकास से अधिक महत्त्वपूर्ण है।

81. आपकी कक्षा की एक छात्रा रजनी की लम्बाई पिछले वर्ष की तुलना में लगभग 6 इंच बढ़ गई है, उसके इस परिवर्तन को आप क्या कहेंगे?
(1) रजनी का विकास तेजी से हो रहा है।
(2) रजनी में वृद्धि तेजी से हो रही है।✔️
(3) रजनी ज्यादा काम करने लगी है।
(4) रजनी पढ़ाई में कमजोर होती जा रही है।

82. विकास के सम्बन्ध में निम्नलिखित में से कौनसा कथन सत्य नहीं है?
(1) विकास की प्रक्रिया एक निश्चित दिशा में होती है।
(2) वृद्धि और विकास की क्रिया वंशानुक्रम और वातावरण का संयुक्त परिणाम है।
(3) किसी बच्चे में वृद्धि और विकास की गति को ध्यान में रखकर उसके आगे बढ़ने की दिशा और स्वरूप के बारे में भविष्यवाणी नहीं की जा सकती✔️
(4) विकास हमेशा सामान्य से विशेष की ओर चलता है।

83.आप अपने विद्यालय के कुछ छात्रों के विकास पर पिछले 2 वर्षों से विश्लेषण कर रहे हैं। आपके विश्लेषण का सार निम्न में से क्या हो सकता है?
(1) विकास की प्रक्रिया क्रमबद्ध रूप से आगे बढ़ती है।
(2) विकास धीरे-धीरे एवं निश्चित समय पर होता है।
(3) विकास की दिशा सामान्य से विशिष्ट की ओर होती है।
(4) ये सभी✔️

84. विकास प्राणी में प्रगतिशील परिवर्तन है, जो निश्चित लक्ष्यों की ओर निरन्तर निर्देशित होता रहता है। यह कथन निम्न में से किसका है?
(1) हरलॉक का
(2) जीन पियाजे का
(3) ड्रेवर का✔️
(4) फ्रायड का







Comments

Popular posts from this blog

chapter 5 पियाजे, कोह्लबर्ग, वाइगोत्स्की के सिद्धांत (Principle of Piaget, Kohlberg and Vygotsky)