1.बाल विकास का अर्थ है-
(1) व्यवहार में परिवर्तन
(2) बालक का गुणात्मक व परिमाणात्मक परिवर्तन ।✔️
(3) बालक का गुणात्मक विकास
(4) व्यक्तित्व में परिवर्तन
2.बाल विकास की प्रकृति कैसी मानी जाती है?
(1) विज्ञानमयी✔️
(2) अप्राकृतिक
(3) अनिश्चित
(4) अवैज्ञानिक
3.बाल अध्ययन का पिता कौन है?
(1) फ्रायड
(2) ड्रेवर,
(3) स्टेनले हॉल✔️
(4) डार्विन
4.बाल विकास की उपयोगिता है-
(1) बाल निर्देशन में
(3) बालकों के शिक्षण में
(2) बालकों के स्वभाव को समझने में
(4) उपर्युक्त सभी✔️
5.पूर्व बाल्यावस्था की विशेषता क्या है?
(1) जिज्ञासा
(2) खिलौनों में रुचि
(3) नवीन पद्धतियाँ
(4) उपर्युक्त सभी✔️
6.उत्तर बाल्यावस्था की विशेषता है-
(1) आत्मनिर्भर होना
(3) स्वतन्त्र होना
(2) मित्र मण्डली या समूह निर्माण✔️
(4) उपर्युक्त सभी
7.बाल विकास कब सम्पन्न होता है?
(1) बाल्यावस्था में
(2) शैशवावस्था में
(3) जीवनपर्यन्त चलता है।
(4) किशोरावस्था में✔️
8.बाल विकास को कितने भागों में बाँटा गया है-
(1) 2
(2) 5
(3) 4✔️
(4) 3
9.शैक्षिक दृष्टि से बाल विकास की अवस्थाएँ हैं-
(1) किशोरावस्था
(2) बाल्यावस्था
(3) शैशवावस्था✔️
(4) उपरोक्त तीनों
10.बाल विकास को सर्वाधिक प्रभावित करने वाला कारक है-
(1) यौन शिक्षा
(2) बुद्धि परीक्षण
(3) खेलकूद का मैदान✔️
(4) सुन्दर विद्यालय भवन
11. बाल विकास में-
(1) गर्भावस्था से किशोरावस्था तक का अध्ययन होता है।
(2) प्रक्रिया पर बल दिया गया है।
(3) वातावरण और अनुभव की भूमिका पर बल दिया गया है।
(4) उपर्युक्त सभी पर✔️
12. बाल विकास का अध्ययन क्षेत्र है-
(1) वैयक्तिक विभिन्नताओं का अध्ययन
(2) बाल विकास की विभिन्न अवस्थाओं का अध्ययन
(3) वातावरण के बाल विकास पर पड़ने वाले प्रभावों का अध्ययन
(4) उपर्युक्त सभी✔️
13. विकास शुरू होता है-
(1) उत्तर-बाल्यावस्था से
(2) प्रसवपूर्व अवस्था से✔️
(3) शैशवावस्था से
(4) पूर्व-बाल्यावस्था से
14. विकासात्मक बाल मनोविज्ञान का जनक किसे माना जाता है?
(1) फ्रायड को
(2) दूनर को
(3) जीन पियाजे को✔️
(4) केली को
15. खिलौनों की आयु कहा जाता है-
(1) पूर्व बाल्यावस्था को✔️
(3) शैशवावस्था को
(2) उत्तर बाल्यावस्था को
(4) इनमें से सभी
16. बाल मनोविज्ञान के अनुसार शिक्षा के क्षेत्र में मुख्य स्थान है-
(1) बालक का✔️
(2) प्रशासक का
(3) अध्यापक का
(4) अभिभावक का
17. शैशवावस्था में शिशु होता है-
(1) सामाजिक
(2) आत्मकेन्द्रित✔️
(3) संवेगात्मक दृष्टि से दृढ
(4) संवेगात्मक रूप से अस्थिर
18. निम्न में से कौनसी पूर्व बाल्यावस्था की विशेषता नहीं है?
(1) दल/समूह में रहने की अवस्था
(2) अनुकरण करने का अवस्था
(3) प्रश्न करने की अवस्था✔️
(4) खेलने की अवस्था
19. उत्तर बाल्यावस्था में बालक भौतिक वस्तुओं के किस आवश्यक तत्त्व में परिवर्तन समझने लगते हैं?
(1) द्रव्यमान
(2) द्रव्यमान और संख्या
(3) संख्या
(4) द्रव्यमान, संख्या और क्षेत्र✔️
20. निम्न में से कौनसा विकासात्मक कार्य उत्तर बाल्यावस्था के उपयुक्त नहीं है?
(1) सामान्य खेल के लिए आवश्यक शारीरिक कुशलताएँ सीखना
(2) पुरूषोचित या स्त्रियोचित सामाजिक भूमिकाओं को प्राप्त करना✔️
(3) वैयक्तिक आत्मनिर्भरता प्राप्त करना
(4) अपने हमउम्न बालकों के साथ रहना सीखना
21. बाल विकास के अध्ययन में निम्नलिखित में से किन बातों को शामिल किया जाता है?
(1) आयु के साथ होने वाले परिवर्तनों का क्या स्वरूप होता है?
(2) बालक में होने वाले परिवर्तनों का विशेष आयु के साथ क्या सम्बन्ध होता है?
(3) बालकों में पाई जाने वाली व्यक्तिगत विभिन्नताओं के लिए किस प्रकार के आनुवंशिक एवं परिवेशजन्य प्रभाव उत्तरदायी होते हैं?
(1) 1 एवं 2
(2) 2 एवं 3
(3) 1 एवं 3
(4) ये सभी✔️
22. विकास की प्रक्रिया में ........... जीवनमूल्यों, व्यक्तित्व, व्यवहार इत्यादि का विकास भी शामिल है।
1 दृष्टिकोणों
2. स्वभाव
3. रूचियों
4. आदतों
(1) 1 एवं 2
(2) 1.2 एवं 3
(3) 2,3 एवं 4
(4) ये सभी✔️
23. शिक्षा मनोविज्ञान में ............ में होने वाले मानव विकास का अध्ययन किया जाता है।
1. शैशवावस्था
2. बाल्यावस्था
3. किशोरावस्था
4. वयस्कावस्था
(1) 1 एवं 2
(2) 1,2 एवं 3✔️
(3) 1 एवं 3
(4) ये सभी
24. 6-11 वर्ष के आयु वर्ग के बालकों की विशेषता है-
(1) बालक स्वाभाविक एवं सक्रिय अधिगमकर्ता होते हैं।✔️
(2) सीखने के लिए शिक्षकों पर निर्भर होते हैं।
(3) बालक, शिक्षकों से ज्ञान प्राप्त करते हैं।
(4) बालक सीखने में रूचि नहीं रखते हैं।
25. 6 या 7 वर्ष का बालक दूसरों के विचारों को स्वीकार करने के योग्य नहीं होता-
(1) क्योंकि वह बहुत छोटा होता है।
(2) क्योंकि वह अहम् केन्द्रित होता है।✔️
(3) क्योंकि वह कल्पनाशील होता है।
(4) क्योंकि वह बुद्धिमान नहीं होता है।
26. निम्न में से किसकी भूमिका पूर्व बाल्यावस्था में बालक के संवेगात्मक विकास हेतु सर्वाधिक महत्त्वपूर्ण है?
(1) अध्यापकों की
(2) संगी-साथियों की
(3) पड़ोसियों की
(4) माता-पिता की✔️
27. अधिकांश विद्वानों के अनुसार बाल्यावस्था की अवधि है-
(1) 5 से 10 वर्ष
(2) 6 से 12 वर्ष✔️
(3) 4 से 10 वर्ष
(4) 2 से 8 वर्ष
28. कॉल व ब्रूस ने बाल्यावस्था को माना है-
(1) समस्यात्मक काल
(2) अनोखा काल✔️
(3) मिथ्या परिपक्वता काल
(4) जिज्ञासा काल
29. बाल्यावस्था को मिथ्या परिपक्वता काल कहा है-
(1) रॉस ने✔️
(2) कॉल व ब्रूस ने
(3) एना फ्रायड ने
(4) क्रो एवं क्रो ने
30. बाल्यावस्था में पायी जाने वाली प्रवृत्ति/प्रवृत्तियाँ है/है-
(1) निरूद्देश्य भ्रमण की प्रवृत्ति
(2) जिज्ञासा की प्रबलता
(3) रचनात्मक कार्यों में आनन्द लेना
(4) उपरोक्त सभी✔️
31. समूह अवस्था या चुस्ती की अवस्था भी कहते हैं-
(1) शैशवावस्था को
(2) बाल्यावस्था को✔️
(3) प्रौढ़ावस्था को
(4) किशोरावस्था को
32. बाल्यावस्था को निम्नलिखित में से किस नाम से जाना जाता है?
(1) टोली आयु
(2) जीवन का अनोखा काल
(3) बक्की अवस्था
(4) उपरोक्त सभी✔️
33. परिपक्व बाल्यावस्था किसे कहते हैं?
(1) 6 से 9 वर्ष
(2) 7 से 10 वर्ष
(3) 8 से 11 वर्ष
(4)9 से 12 वर्ष✔️
34. बाल्यावस्था में कौनसी मूलप्रवृत्ति सबसे अधिक क्रियाशील रहती है?
(1) काम
(2) जिज्ञासा
(3) रचनात्मकता
(4) सामूहिकता✔️
35. बाल्यावस्था में परिपाक काल की निम्न में से कौनसी अवधि है?
(1) 12 से लेकर 14 वर्ष
(2) 14 से लेकर 16 वर्ष
(3) 10 से लेकर 12 वर्ष✔️
(4) उपर्युक्त में से कोई नहीं
36. बाल्यावस्था में बालकों को साहसिक यात्राओं की रोमांचकारी कहानियाँ सुनाने से उनमें-
(1) आज्ञा एवं अनुशासन के गुण उत्पन्न होते हैं।
(2) भय के संवेग समाप्त होते हैं।
(3) उत्साह का संचार होता है।✔️
(4) आनन्द की भावना विकसित होती है।
37. बाल्यावस्था की एक प्रमुख विशेषता है
(1) अधिगम की तीव्रता
(2) अपेक्षाकृत स्थिर विकास प्रक्रिया
(3) यथार्थवादी दृष्टिकोण
(4) उपर्युक्त सभी✔️
38. शिक्षक बाल मनोविज्ञान के ज्ञान द्वारा बालकों की-
1. बुद्धि तथा रूचियों की जानकारी लेकर शिक्षा देता है।
2. प्रकृति को जानकर शिक्षा देता है।
3. आर्थिक स्थिति तथा पारिवारिक स्थिति की जानकारी लेकर शिक्षा देता है।
(1) केवल 1
(2) 1 एवं 3
(3) 2 एवं 3
(4) ये सभी✔️
39. बाल मनोविज्ञान का अध्ययन निम्नलिखित में से किसके लिए सर्वाधिक
आवश्यक है?
(1) माध्यमिक शिक्षक के लिए
(2) विश्वविद्यालय के शिक्षक के लिए
(3) प्राथमिक शिक्षक के लिए✔️
(4) उपरोक्त सभी के लिए
40. निम्नलिखित में से किसे बाल मनोविज्ञान की उपयोगिता के अन्तर्गत नहीं रखा जा सकता है?
(1) बालक के भविष्य के बारे में पूर्वकथन में सहायक
(2) बाल निर्देशन में सहायक
(3) शिक्षक की आर्थिक प्रगति में सहायक✔️
(4) बालकों के व्यक्तिगत विकास को समझने में उपयोगी
41. प्राथमिक शिक्षण के लिए बाल मनोविज्ञान का ज्ञान आवश्यक है,क्योंकि-
(1) यह बच्चों को अनुशासित बनाने में सहायक है।
(2) परीक्षा के परिणाम में उन्नति होती है।
(3) यह बच्चों को अभिप्रेरित करने के लिए सुविधाजनक तरीका बन जाता है।
(4) यह बच्चों के व्यवहार को समझने में शिक्षक की सहायता करता है।✔️
42. बाल्यावस्था में विकास को छद्म परिपक्वता का समय किसने कहा है?
(1) रॉस ने✔️
(2) जेम्स ट्रेवर ने
(3) जीन पियाजे ने
(4) एन.आर.भाटिया ने
43. प्राथमिक कक्षा के शिक्षक के लिए निम्नलिखित में से किसका ज्ञान होना आवश्यक है?
(1) बाल मनोविज्ञान✔️
(2) शिक्षा-दर्शन
(3) स्वास्थ्य विज्ञान
(4) सामाजिक विज्ञान
44. बालकों के स्वभाव को समझने के लिए शिक्षकों को निम्नलिखित में से किसका अध्ययन करना चाहिए?
(1) सामाजिक विज्ञान
(2) प्राकृतिक विज्ञान
(3) बाल मनोविज्ञान✔️
(4) भूगोल
45.
शिक्षक के लिए मनोविज्ञान/बाल मनोविज्ञान का ज्ञान क्यों जरूरी है?
(1) इसमें बच्चों की आधारभूत विशेषताओं को जानने का अवसर मिलता है।
(2) शिक्षण मनोवैज्ञानिक नियमों के अनुकूल होता है।✔️
(3) आधुनिक शिक्षा प्रणाली की आवश्यकता है।
(4) शिक्षण सफल होता है।
46. बाल मनोविज्ञान किसके व्यवहार का वैज्ञानिक अध्ययन है?
(1) बालक✔️
(2) शिक्षक
(3) किशोर
(4) उपर्युक्त में से कोई नहीं
47.बाल मनोविज्ञान एक वैज्ञानिक अध्ययन है, जिसमें बालक के जन्म :पूर्व काल से लेकर किशोरावस्था तक का अध्ययन किया जाता है। यह कथन है-
(1) हरलॉक का
(2) थॉमसन का
(3) क्रो एवं क्रो का✔️
(4) रॉस का
48.Biographical Sketch of a infant नामक पुस्तक का प्रकाशन किसने किया?
(1) डार्विन ने✔️
(2) प्लेटो ने
(3) रूसो ने
(4) विलियम हिली ने
49. प्रथम बाल निर्देशन केन्द्र किसके द्वारा खोला गया?
(1) प्लेटो
(2) विलियम हिली✔️
(3) डार्विन
(4) रूसो
50. बाल मनोविज्ञान वह वैज्ञानिक अध्ययन है, जो व्यक्ति के विकास का अध्ययन गर्भकाल के प्रारम्भ से किशोरावस्था की प्रारम्भावस्था तक करता है। यह परिभाषा किसने दी?
(1) क्रो एवं क्रो ने✔️
(2) वर्क ने
(3) जेम्स ड्रेवर ने
(4) आरजेंक ने
51. बाल मनोविज्ञान, मनोविज्ञान की वह शाखा है, जिसमें जन्म से परिपक्व अवस्था तक विकसित हो रहे मानव का अध्ययन किया जाता है। यह परिभाषा किसने दी?
(1) रूसो ने
(2) आइजेंक ने
(3) ड्रेवर ने✔️
(4) कैटल ने
52. बाल विकास की परिभाषा का अध्ययन क्षेत्र है-
(1) बच्चों की वयस्क तथा वरिष्ठ नागरिकों के साथ तुलना करेगा।
(2) मानवीय सामों में परिवर्तन की व्याख्या करता है।
(3) जीवन अवधि के दौरान व्यवहार की व्याख्या ढूंढेगा।
(4) किसी बच्चे के संज्ञानात्मक, सामाजिक तथा दूसरे सामथ्यों के क्रमिक विकास के लिए उत्तरदायी रहेगा।✔️
53. बाल्यावस्था को प्रतिद्वन्द्वात्मक समाजीकरण की अवस्था किसने कहा है?
(1) फ्रॉबेल ने
(2) स्टेनले हॉल ने
(3) जरशील्ड ने
(4) किलपैट्रिक ने✔️
54. बाल विकास की सम्पूर्ण अवधि में मानसिक विकास की गति सर्वाधिक तीव्र किस अवस्था में होती है?
(1) शैशवावस्था में✔️
(2) किशोरावस्था में
(3) बाल्यावस्था में
(4) प्रौढ़ावस्था में
55. जीन पियाजे का बाल विकास वर्गीकरण किस सिद्धान्त पर आधारित है?
(1) मनो सामाजिक विकास सिद्धान्त
(2) नैतिक विकास सिद्धान्त
(3) मनोलैंगिक विकास सिद्धान्त
(4) संज्ञानात्मक विकास सिद्धान्त✔️
56. बाल विकास के शैक्षिक निहितार्थ से सम्बन्धित नहीं है-
(1) विद्यालय के बाग की देखभाल करना
(2) विद्यालय तथा समुदाय को जोड़ना
(3) प्रातःकालीन विद्यालयी सभाओं को सम्बोधित करना
(4) पिछड़े और गन्दे क्षेत्रों में लोगों की सेवा के लिए न जाना✔️
57.निम्न में से कौनसा सिद्धान्त बाल विकास में वातावरण सम्बन्धी कारकों को ही महत्त्व देता है?
(1) परस्पर सम्बन्ध का सिद्धान्त
(2) सामाजिक अधिगम सिद्धान्त✔️
(3) विकास क्रम की एकरूपता का सिद्धान्त
(4) निरन्तरता का सिद्धान्त
58. एक बालक पहले पूरे हाथ को, फिर अंगुलियों को और फिर हाथ और अंगुलियों को एक साथ चलाना सीखता है। बाल विकास के सम्बन्ध में यह सिद्धान्त कहलाता है-
(1) सामाजिक अधिगम सिद्धान्त
(2) परस्पर सम्बन्ध का सिद्धान्त
(3) एकीकरण का सिद्धान्त ✔️
(4) इनमें से कोई नहीं
∆End∆
Regard-mohit Gupta
Comments
Post a Comment